करनैलगंज। सशक्त लोकतंत्र की मजबूती और प्रत्येक पात्र नागरिक की मतदाता सूची में भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से चलाए जा रहे विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान (SIR – Special Intensive Revision) के तहत रविवार को विधानसभा क्षेत्र करनैलगंज के बूथ संख्या 249 पर मतदाता सूची पुनरीक्षण का कार्य किया गया। इस दौरान बीएलए-1 एवं बीएलए-2 के साथ अभियान में सहभागिता करते हुए नए मतदाताओं के नाम जोड़ने और सूची में त्रुटियों को सुधारने पर जोर दिया गया।
11 नए मतदाताओं के भरवाए गए फॉर्म-6

अभियान के दौरान 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवाओं सहित अन्य पात्र नागरिकों को मतदाता सूची में शामिल कराने के लिए कुल 11 नवीन फॉर्म-6 भरवाए गए। साथ ही कार्यकर्ताओं को नए नाम जोड़ने, नाम एवं अन्य विवरण में संशोधन तथा मतदाता सूची की त्रुटियों को दुरुस्त कराने की प्रक्रिया प्रभावी ढंग से पूरी करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
कोई भी पात्र नागरिक मतदाता बनने से न रहे वंचित

इस अवसर पर कार्यकर्ताओं से आह्वान किया गया कि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराने से वंचित न रहे। अधिक से अधिक युवाओं और नागरिकों को उनके मताधिकार के महत्व के प्रति जागरूक करते हुए लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया जाए।
सटीक मतदाता सूची को बताया लोकतंत्र की मजबूती का आधार
उन्होंने कहा कि सटीक मतदाता सूची, जागरूक मतदाता और सक्रिय जनभागीदारी ही सशक्त लोकतंत्र की पहचान है। प्रत्येक पात्र नागरिक का मतदाता बनना लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।