लखीमपुर खीरी : केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा रसायन एवं उर्वरक राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल के लखीमपुर खीरी दौरे का आधिकारिक प्रोटोकॉल जारी हो गया है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वह 28 नवंबर को गोला गोकर्णनाथ पहुंचेंगी। यहां उनका स्वागत, महापुरुष की प्रतिमा पर माल्यार्पण और जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मान समारोह में शामिल होने का कार्यक्रम है।

दोपहर 12:15 बजे होगा स्वागत

जारी कार्यक्रम के मुताबिक, केंद्रीय मंत्री का दोपहर 12:15 बजे केशवापुर चौराहे पर स्वागत एवं सम्मान किया जाएगा। इसके बाद वह दोपहर 12:30 बजे सिनेमा रोड स्थित पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस पहुंचेंगी।

डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर करेंगी माल्यार्पण

दोपहर 12:55 बजे अनुप्रिया पटेल छोटा चौराहा स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगी। इसके बाद दोपहर एक बजे नए बाईपास रोड स्थित साईं मैरिज लॉन में आयोजित जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी।

कार्यक्रम के बाद लखनऊ होंगी रवाना

कार्यकर्ता सम्मान समारोह में शामिल होने के बाद केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल लखनऊ के लिए रवाना होंगी। उनके दौरे को लेकर जारी प्रोटोकॉल के अनुसार सभी कार्यक्रम निर्धारित समय पर आयोजित किए जाएंगे।