नोएडा। शहर के नागरिकों को उनकी संपत्तियों का स्पष्ट और सुरक्षित मालिकाना हक दिलाने की मांग को लेकर नोएडा सिटीजन फोरम (NCF) ने अपना अभियान तेज कर दिया है। इसी क्रम में शनिवार, 21 नवंबर 2026 को फोरम के प्रतिनिधिमंडल ने DDRWA के अध्यक्ष एनपी सिंह और नोएडा एंटरप्रेन्योर्स एसोसिएशन (NEA) के अध्यक्ष विपिन मल्हन से मुलाकात की। इस दौरान नागरिकों के संपत्ति संबंधी अधिकारों और मालिकाना हक से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में इस बात पर विचार-विमर्श हुआ कि नोएडा के नागरिकों को उनकी संपत्तियों पर स्पष्ट, सुरक्षित और स्थायी मालिकाना हक दिलाने के लिए किस तरह सामूहिक प्रयास किए जा सकते हैं। अभियान को व्यापक स्तर पर आगे बढ़ाने के लिए सामाजिक एवं नागरिक संगठनों का सहयोग लेने पर भी चर्चा हुई।
RWA और AOA सहित सामाजिक संगठनों को जोड़ने की तैयारी
NCF की कार्यकारी अध्यक्ष शालिनी सिंह ने कहा कि नोएडा के नागरिकों को उनकी संपत्तियों पर स्पष्ट, सुरक्षित एवं स्थायी मालिकाना हक मिलना एक महत्वपूर्ण नागरिक अधिकार का विषय है। इस दिशा में विभिन्न सामाजिक संगठनों, RWA, AOA और नागरिक समूहों को साथ लेकर अभियान को व्यापक रूप से आगे बढ़ाया जाएगा।

उन्होंने कहा कि नागरिकों के संपत्ति अधिकारों से जुड़े मुद्दों को प्रभावी तरीके से उठाने के लिए सामूहिक सहभागिता जरूरी है। इसी उद्देश्य से विभिन्न संगठनों और प्रतिनिधियों से संपर्क कर उनका सहयोग प्राप्त किया जा रहा है।
बैठक में फोरम के कई पदाधिकारी रहे मौजूद
इस अवसर पर नौएडा सिटीजन फोरम के अध्यक्ष डॉ. महेश कुमार अग्रवाल, कार्यकारी अध्यक्ष शालिनी सिंह, महासचिव प्रशांत त्यागी, प्रो. सुनीता जेटली, सचिव गरिमा त्रिपाठी, कोषाध्यक्ष प्रदीप यादव, संजय त्रिपाठी और सहायक विधि सचिव कमल कौशिक सहित अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।
फोरम का कहना है कि नागरिकों को उनकी संपत्तियों पर स्पष्ट और सुरक्षित मालिकाना हक दिलाने के उद्देश्य से यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। अब इस मुद्दे पर शहर के सामाजिक, नागरिक और आवासीय संगठनों की सहभागिता बढ़ाने की दिशा में प्रयास किए जा रहे हैं।