गोण्डा। गोंडा जनपद के मोतीगंज थाना क्षेत्र में सोमवार को रेलवे ट्रैक पर युवक का शव मिला। घटना गोरखपुर-गोंडा रेलखंड पर बरुआचक और मोतीगंज के बीच घरवासजोत के पास हुई। युवक ससुराल बिहार से लौट रहा था।

मोतीगंज पुलिस व मनकापुर आरपीएफ को सूचना दी। दोनों विभागों की टीमें मौके पर पहुंचीं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा किया और जांच शुरू की।

मोतीगंज थानाध्यक्ष तेज नारायण गुप्ता ने बताया कि पॉइंट्समैन ने गोंडा-गोरखपुर रेलखंड की डाउन लाइन पर पोल नंबर 647/20 और 647/18 के बीच शव पड़े होने की सूचना दी थी। यह जगह पांडेय बाजार और घरवासजोत के पास है।

पुलिस जांच में मृतक की पहचान विशाल कुमार चक्रवर्ती (28) के रूप में हुई। वह बहराइच जिले के कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के घसियारानपुरा गांव के धनीराम के बेटे थे। पुलिस ने परिजनों को सूचना दे दी है और शव का पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है।