गोण्डा। जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कौड़िया पुलिस ने दहेज उत्पीड़न और अन्य गंभीर धाराओं में दर्ज मुकदमे के वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, थाना कौड़िया में पंजीकृत मुकदमा संख्या 203/2026, धारा 85, 108 बीएनएस तथा 3/4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम (डीपी एक्ट) से संबंधित वांछित अभियुक्त अफजल अंसारी उर्फ शकील को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस टीम ने 10 नवंबर 2026 को अभियुक्त को थाना करनैलगंज क्षेत्र के कर्नलगंज बस स्टॉप के पास से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान अफजल अंसारी उर्फ शकील पुत्र रफीक अंसारी, निवासी ग्राम बखरिहा झाला, थाना कौड़िया, जनपद गोण्डा, उम्र लगभग 28 वर्ष के रूप में हुई है।

पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने के लिए रवाना किया।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक गोण्डा के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक और क्षेत्राधिकारी करनैलगंज के मार्गदर्शन में प्रभारी निरीक्षक थाना कौड़िया के नेतृत्व में की गई।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक गोलू कुमार तिवारी एवं हेड कांस्टेबल कमलेश यादव शामिल रहे।