गोंडा।पार्वती देवी इंटर कॉलेज में देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती के अवसर पर बाल दिवस हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं के साथ शिक्षक-शिक्षिकाओं ने भी बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया।
इस अवसर पर वक्ताओं ने पंडित जवाहरलाल नेहरू के व्यक्तित्व, कृतित्व, विचारों तथा बच्चों के प्रति उनके विशेष स्नेह और प्रेम पर प्रकाश डाला। उन्होंने उनके जीवन से प्रेरणा लेते हुए बच्चों को शिक्षा, संस्कार, अनुशासन और उज्ज्वल भविष्य के निर्माण के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम के अंत में विभिन्न गतिविधियों में प्रतिभाग करने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया गया। इसके साथ ही सभी बच्चों के बीच मिष्ठान वितरित किया गया। पुरस्कार और मिठाई पाकर बच्चों के चेहरों पर खुशी और उत्साह देखने को मिला, जिससे पूरा आयोजन यादगार बन गया।

विद्यालय प्रबंधन के अनुसार, कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में आत्मविश्वास, रचनात्मकता और सकारात्मक सोच का विकास करना तथा उनके सर्वांगीण विकास के प्रति विद्यालय की प्रतिबद्धता को प्रदर्शित करना रहा।
कार्यक्रम में प्रधानाचार्य सुशील तिवारी सहित सतीश शुक्ला, इंद्रजीत मौर्य, आनंद द्विवेदी, अनुभव श्रीवास्तव, शैलेष अवस्थी, जेपी मौर्य, रवि, अमृतांजली श्रीवास्तव, पूजा, प्रियंका, नंदिनी, प्रीति आदि शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे।