गोंडा : जिले में निर्माण सामग्री के कारोबार को लेकर रविवार को एक नई शुरुआत हुई। नगर में शिव शक्ति इंटरप्राइजेज का भव्य उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया। प्रतिष्ठान का शुभारंभ पूर्व सांसद एवं वरिष्ठ नेता बृजभूषण शरण सिंह ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर क्षेत्र में उत्साह का माहौल रहा।

थोक और फुटकर दरों पर मिलेगी निर्माण सामग्री

शिव शक्ति इंटरप्राइजेज पर अब ग्राहकों को गिट्टी, मोरंग, सरिया और सीमेंट सहित भवन निर्माण से जुड़ी विभिन्न सामग्रियां थोक एवं फुटकर दरों पर उपलब्ध होंगी। प्रतिष्ठान पर एसीसी सीमेंट और अल्ट्राटेक सीमेंट सहित निर्माण सामग्री की व्यवस्था की गई है।

उचित दरों पर गुणवत्तापूर्ण सामान उपलब्ध कराना उद्देश्य

प्रतिष्ठान के संचालक शिवम तिवारी (प्रधान चकसड़) ने बताया कि उनका उद्देश्य क्षेत्र के लोगों को गुणवत्तापूर्ण निर्माण सामग्री उचित दरों पर उपलब्ध कराना है, ताकि ग्राहकों को निर्माण संबंधी सामान खरीदने के लिए अलग-अलग स्थानों पर भटकना न पड़े।

उद्घाटन समारोह के अवसर पर प्रतिष्ठान की ओर से सभी क्षेत्रवासियों और ग्राहकों का आभार व्यक्त किया गया।