गोंडा। देवीपाटन परिक्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक अशोक कुमार ने शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 को गोंडा स्थित परिक्षेत्रीय कार्यालय में जनसुनवाई कर फरियादियों की समस्याओं और शिकायतों को गंभीरता से सुना। जनसुनवाई के दौरान विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने अपनी समस्याएं डीआईजी के समक्ष रखीं। इस पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों से शिकायतों के संबंध में आवश्यक जानकारी लेते हुए सभी प्रकरणों के निष्पक्ष, गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए। साथ ही स्पष्ट किया कि जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों पर संबंधित अधिकारी गंभीरता से कार्रवाई सुनिश्चित करें, ताकि पीड़ितों को समय पर न्याय मिल सके।
Breaking News
Breaking
डीआईजी अशोक कुमार ने की जनसुनवाई, फरियादियों की शिकायतों के निस्तारण के लिए दिए निर्देश