परसपुर/करनैलगंज, गोंडा। बाल दिवस के अवसर पर अतुल्य विकास फाउंडेशन द्वारा संचालित मानव विलेज एकेडमी, पंडित पुरवा, उल्लहा में समारोह हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला। इस अवसर पर देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू (चाचा नेहरू) के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उनके जीवन आदर्शों, विचारों और बच्चों के प्रति उनके विशेष स्नेह को याद किया गया।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के शिक्षकों अखिल मिश्रा, अभिनंदन द्विवेदी, प्रिया द्विवेदी, शिवानी सिंह, पलक, राधा और प्रवेश सहित अन्य अध्यापकों ने बच्चों को चाचा नेहरू के आदर्शों पर चलने के लिए प्रेरित किया। शिक्षकों ने शिक्षा के प्रति जागरूक रहने के साथ जीवन में अनुशासन और अच्छे संस्कार अपनाने का संदेश दिया।
इस अवसर पर विद्यालय के लगभग 350 बच्चों को विभिन्न प्रकार के उपहार और मिष्ठान वितरित किए गए। उपहार और मिठाई पाकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे। बच्चों ने पूरे उत्साह और उमंग के साथ बाल दिवस समारोह में भाग लिया।
कार्यक्रम में अतुल्य विकास फाउंडेशन के सदस्य विमलेश शर्मा, नरेंद्र शर्मा, राधेश्याम दुबे, आनंद द्विवेदी, अभिषेक तिवारी, शिवाकांत अवस्थी और दीपक राजपूत (दीपू) सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। फाउंडेशन के सदस्यों ने बच्चों को बाल दिवस की शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।