फतेहपुर : ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत पुलिस की प्रभावी पैरवी के चलते हत्या के एक मामले में दोषी अभियुक्त को न्यायालय ने आजीवन कारावास और 70 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई है। 23 नवंबर 2026 को एएसजे/एफटीसी-02 न्यायालय ने मामले में फैसला सुनाया।
वर्ष 2014 में दर्ज हुआ था हत्या का मुकदमा
पुलिस के अनुसार, थाना खागा में वादी की तहरीर पर वर्ष 2014 में मुकदमा अपराध संख्या 464/2014 धारा 302/394 भारतीय दंड विधान (भादवि) के तहत राकेश पुत्र लल्लू निवासी बारा कबराहा, थाना धाता के खिलाफ दर्ज किया गया था।
पुलिस ने मामले की विवेचना पूरी करने के बाद अभियुक्त के विरुद्ध आरोपपत्र न्यायालय में दाखिल किया था।
पुलिस और अभियोजन पक्ष की प्रभावी पैरवी
ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत इस मामले में स्थानीय पुलिस, मॉनिटरिंग सेल और लोक अभियोजक अजय कुमार सिंह ने प्रभावी पैरवी की। पुलिस के मुताबिक, वैज्ञानिक विवेचना और साक्ष्यों के संकलन के साथ न्यायालय में प्रभावी पैरवी की गई, जिसके परिणामस्वरूप अभियुक्त को दोषी ठहराया गया।
न्यायालय एएसजे/एफटीसी-02 ने 23 नवंबर 2026 को राकेश को धारा 302/394/34 भादवि के तहत दोषसिद्ध करते हुए आजीवन कारावास और 70 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई।
पैरवी करने वाली टीम में ये रहे शामिल
मामले में पैरवी करने वाली टीम में कांस्टेबल शरद कुमार, रोहित राजावत, जितेंद्र सिंह, विवेक कुमार, विवेचक निरीक्षक प्रकाश यादव, पैरोकार आरक्षी सर्वेश कुमार, कोर्ट मुहर्रिर मुख्य महिला आरक्षी सुनैना सोनकर तथा लोक अभियोजक अजय कुमार सिंह शामिल रहे।