गोंडा। जनपद के झंझरी विकासखंड के अंतर्गत आयोजित बहुप्रतीक्षित मोकलपुर प्रीमियर लीग (MPL) का भव्य समापन हो गया। टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में एफसीसी बहराइच ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गोंडा सुजल 11 को हराकर विजेता ट्रॉफी अपने नाम की।

फाइनल मैच को लेकर स्थानीय खेल प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। मुकाबले की शुरुआत से ही दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर रही। गोंडा सुजल 11 के खिलाड़ियों ने भी बेहतरीन खेल का मुजाहिरा पेश किया, लेकिन एफसीसी बहराइच की सधी हुई गेंदबाजी और आक्रामक बल्लेबाजी के आगे उनकी एक न चली। अंततः बहराइच की टीम ने जीत दर्ज कर खिताब पर कब्जा जमा लिया।

मैच के समापन के बाद भव्य पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथियों और आयोजन समिति के पदाधिकारियों ने विजेता टीम एफसीसी बहराइच को चमचमाती ट्रॉफी और पुरस्कार राशि देकर सम्मानित किया। वहीं, उपविजेता रही गोंडा सुजल 11 की टीम को भी उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए रनर-अप ट्रॉफी प्रदान कर उत्साहवर्धन किया गया।

इस अवसर पर आयोजकों ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में इस तरह की खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन से स्थानीय प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का मंच मिलता है और युवाओं में खेल के प्रति जागरूकता बढ़ती है। टूर्नामेंट को सफल बनाने में आयोजन समिति के सदस्यों, निर्णायकों और बड़ी संख्या में मौजूद दर्शकों का विशेष योगदान रहा। पूरे मुकाबले के दौरान मैदान तालियों की गड़गड़ाहट से गूंजता रहा।

पहले बल्लेबाजी करते हुए एफसीसी बहराइच ने कुल 5 ओवर में 75 रन बनाए वहीं जवाब में गोंडा की सुजल 11 टीम ने 5 ओवर में कुल 63 रन ही बना पाई जिससे एफसीसी बहराइच को 12 रनों से जीत मिली मैन ऑफ द मैच युवराज रहे वही मैन ऑफ डी सीरीज का किताब वीरेंद्र सिंह ने जीता। मैच के समापन में पूर्व मंत्री और समाजवादी पार्टी के नेता राजा चतुर्वेदी मैं खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और विजेता टीम को पुरस्कृत किया।