बहराइच। पुरैना बाजार नहर चौराहे पर स्कॉर्पियो और बाइक के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार दो युवक और एक बच्चा घायल हो गए। टक्कर मारने के बाद स्कॉर्पियो चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया।
मिली जानकारी के मुताबिक, TVS Rider बाइक संख्या UP 46 Q 9604 पर दो युवक और एक बच्चा सवार होकर जा रहे थे। इसी दौरान स्कॉर्पियो संख्या UP 32 JR 0255 ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार तीनों लोग घायल हो गए।
हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। वहीं, स्कॉर्पियो चालक घायलों की मदद करने के बजाय वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। घटना के बाद घायलों ने नजदीकी थाने पहुंचकर मामले की शिकायत की, जिसके आधार पर FIR दर्ज कराई गई है।
फिलहाल घायलों की स्थिति को लेकर आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
रिपोर्ट: अरविन्द गुप्ता