बहराइच। पयागपुर थाना क्षेत्र में आधी रात पुलिस और एक हिस्ट्रीशीटर के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस के मुताबिक, रेलवे ट्रैक की आड़ लेकर आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में आरोपी बब्बू के दाहिने पैर में गोली लग गई। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी पर दो दर्जन से अधिक आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक तमंचा, कारतूस, नौ पायल, 11 बिछिया और 14,500 रुपये नकद बरामद किए गए हैं।

पुलिस का दावा है कि आरोपी ने हाल ही में हुई चोरी की एक वारदात में भी अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। मुठभेड़ की जानकारी मिलते ही एसपी विश्वजीत श्रीवास्तव भी मौके पर पहुंचे।

फिलहाल पुलिस मामले में आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है।

रिपोर्ट: अरविन्द गुप्ता