तरबगंज विधानसभा क्षेत्र के ग्रामसभा चंदीपुर में “समरसता संकल्प अभियान” के अंतर्गत आयोजित भव्य कलश यात्रा में विधायक प्रेम नारायण पाण्डेय ने क्षेत्रवासियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ सहभागिता की।

तरबगंज विधानसभा क्षेत्र के ग्रामसभा चंदीपुर में संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज जी की 650वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में “समरसता संकल्प अभियान” के अंतर्गत भव्य कलश यात्रा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विधायक प्रेम नारायण पाण्डेय ने क्षेत्रवासियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ सम्मिलित होकर संत रविदास जी के समरसता, समानता, सामाजिक सद्भाव एवं भाईचारे के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

कलश यात्रा के अवसर पर उपस्थित क्षेत्रवासियों को संबोधित करते हुए विधायक प्रेम नारायण पाण्डेय ने संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज जी के आध्यात्मिक चिंतन, ईश्वर के प्रति उनकी अटूट भक्ति तथा धर्म, सदाचार और सामाजिकता पर आधारित जीवन-दर्शन पर प्रकाश डाला।

उन्होंने कहा कि संत रविदास जी ने अपने विचारों और जीवन के माध्यम से समाज को भेदभाव से ऊपर उठकर एकता, मानवता और सामाजिक समरसता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी। उनके विचार आज भी समाज को जोड़ने और मानवता को मजबूत करने की दिशा में अत्यंत प्रासंगिक एवं प्रेरणादायी हैं।

सामाजिक समरसता का लिया संकल्प

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने संत रविदास जी के आदर्शों को आत्मसात करने तथा समाज में आपसी प्रेम, समानता, भाईचारे और सद्भाव को बढ़ावा देने का संकल्प लिया। कलश यात्रा में क्षेत्रवासियों एवं कार्यकर्ताओं की उत्साहपूर्ण सहभागिता देखने को मिली।

प्रमुख रूप से रहे उपस्थित

इस अवसर पर कार्यक्रम के संयोजक श्री प्रमोद आर्य ‘चंचल’ जी, सह-संयोजक श्री नीरज मौर्या जी, सह-संयोजक श्री सचिन वाल्मीकि जी, कबीर पंथ के महंत श्री दुर्गेश महाराज जी, जिला मंत्री श्री अजय सिंह ‘पिंटू’ जी, जिला पंचायत सदस्य श्री राजू सिंह जी, श्री रामधोख मिश्रा जी, श्री विनोद पाण्डेय जी, प्रधान प्रतिनिधि चंदीपुर श्री समीर सिंह जी, प्रधान होल्लापुर श्री लालजी सिंह जी, प्रधान काशीपुर श्री संजय सिंह जी, प्रधान जगदीशपुर श्री ननकऊ यादव जी, प्रधान चंदीपुर श्रीमती सुन्दरपती जी, प्रबंधक बी.एस. इंटर कॉलेज श्री मनोज कुमार सिंह जी, पूर्व मंडल अध्यक्ष श्री अमरेश तिवारी जी, श्री के.सी. सिंह जी, श्री बलवंत सिंह जी सहित बड़ी संख्या में सम्मानित क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

संत शिरोमणि गुरु रविदास जी का संदेश—समानता, मानवता और सामाजिक समरसता—हम सभी को एकजुट होकर समाज के निर्माण की प्रेरणा देता है।