नई दिल्ली। BRICS शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए रूस के राष्ट्रपति महामहिम व्लादिमीर पुतिन के नई दिल्ली पहुंचने पर विदेश राज्य मंत्री एवं गोंडा सांसद कीर्तिवर्धन सिंह ने उनका स्वागत किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति पुतिन का भारत आगमन उनके लिए अत्यंत सम्मान का विषय है।

कीर्तिवर्धन सिंह ने कहा कि भारत राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का हार्दिक अभिनंदन करता है। BRICS शिखर सम्मेलन में उनकी गरिमामयी उपस्थिति भारत और रूस के बीच लंबे समय से चली आ रही विशेष एवं विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी की मजबूती और उसके महत्व को दर्शाती है।

उन्होंने कहा कि भारत और रूस के बीच संबंध विभिन्न क्षेत्रों में लगातार मजबूत हुए हैं। दोनों देशों के बीच रणनीतिक सहयोग, आपसी विश्वास और साझेदारी को आगे बढ़ाने में उच्चस्तरीय संवाद की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

विदेश राज्य मंत्री ने राष्ट्रपति पुतिन के भारत दौरे को दोनों देशों के बीच संबंधों को और प्रगाढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण अवसर बताया। BRICS जैसे बहुपक्षीय मंच पर रूस की भागीदारी भारत-रूस संबंधों के साथ-साथ वैश्विक सहयोग के लिए भी अहम मानी जा रही है।

इस अवसर पर विदेश मंत्रालय, प्रधानमंत्री कार्यालय, प्रेस सूचना ब्यूरो और अन्य सरकारी संस्थानों से जुड़े अधिकारियों की मौजूदगी रही।