गोंडा। पुलिस अधीक्षक गोण्डा श्री अभिषेक ने पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई कर आमजन की शिकायतों और समस्याओं को गंभीरता से सुना। इस दौरान विभिन्न फरियादियों की ओर से प्राप्त प्रार्थना पत्रों का परीक्षण करते हुए उनके निस्तारण के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

शिकायतों के निस्तारण पर जोर

जनसुनवाई के दौरान पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त शिकायतों पर गंभीरता से विचार करते हुए त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने शिकायतों के निस्तारण में आवश्यक तत्परता बरतने और प्रत्येक मामले में नियमानुसार कार्रवाई करने पर जोर दिया।

पुलिस विभाग की ओर से जनसुनवाई के माध्यम से आमजन की समस्याओं को सुनकर उनके समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।