बहराइच। पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव ने पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई कर फरियादियों की समस्याओं को सुना। इस दौरान अपनी शिकायतें लेकर पहुंचे लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए उनके समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।

एसपी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि पीड़ितों को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े। साथ ही शिकायतों के समाधान में संवेदनशीलता और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने पर जोर दिया गया।

जनसुनवाई का उद्देश्य आम नागरिकों की समस्याओं को सुनकर उनका प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना और पुलिस व्यवस्था के प्रति लोगों का विश्वास मजबूत करना है।