बहराइच। जिले में अपराध और अपराधियों पर नियंत्रण रखने तथा बैंक सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के उद्देश्य से पुलिस ने बैंकों के आसपास चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव के निर्देशन में थाना कोतवाली नगर और थाना रिसिया की पुलिस टीमों ने अपने-अपने क्षेत्रों में बैंकों के आसपास संदिग्ध व्यक्तियों की जांच की।
अभियान के दौरान पुलिसकर्मियों ने बैंकों में सुरक्षा व्यवस्था से संबंधित उपकरणों की जांच की। साथ ही बैंक सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात सुरक्षाकर्मियों को सतर्कता बरतने और सुरक्षा संबंधी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
पुलिस ने बैंक परिसरों और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था पर ध्यान देते हुए संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने पर जोर दिया। इस तरह की चेकिंग का उद्देश्य बैंक आने वाले ग्राहकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना और आपराधिक घटनाओं की आशंका को कम करना है।
बहराइच पुलिस द्वारा चलाए गए इस अभियान के तहत कोतवाली नगर और रिसिया थाना क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी की गई।