पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर (मुगलसराय)। रविवार को शाहकुटी स्थित शक्ति केंद्र के बूथ संख्या 77 पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ का सामूहिक श्रवण किया। कार्यक्रम का आयोजन भाजपा जिला उपाध्यक्ष किरण शर्मा के निजी आवास पर बूथ समिति के सदस्यों एवं पार्टी कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में किया गया।

इस अवसर पर पंडित दीनदयाल नगर मंडल के नवनियुक्त प्रभारी प्रमोद चौबे के प्रथम आगमन पर कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत एवं अभिनंदन किया। उन्हें स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मानित किया गया।

‘मन की बात’ में युवाओं को दिया जागरूकता का संदेश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘मन की बात’ के 140वें एपिसोड में देशवासियों से संवाद करते हुए युवाओं को नशे से दूर रहने, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और योग के माध्यम से खुद को फिट रखने का संदेश दिया। इसके साथ ही साइबर फ्रॉड से बचाव, डिजिटल साक्षरता और नई तकनीकों के प्रति जागरूक रहने पर जोर दिया।

प्रधानमंत्री ने संचार साथी प्लेटफॉर्म के माध्यम से ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचने की जानकारी साझा करते हुए युवाओं से देश के विकास में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की।

मतदाता जोड़ो अभियान को गति देने का संकल्प

इस दौरान मंडल प्रभारी प्रमोद चौबे ने कहा कि प्रधानमंत्री के विचार समाज को सकारात्मक दिशा देने के साथ युवाओं को जागरूक और जिम्मेदार बनने की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के बाद कार्यकर्ता मतदाता जोड़ो अभियान को गति देने के लिए जुटेंगे।

कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष किरण शर्मा, मंडल अध्यक्ष कुंदन सिंह, मनोज जायसवाल, प्रभु यादव, राजीव गुप्ता, जय किशन गोंड, धीरज चौहान, राहुल सोनकर, आराधना गुप्ता, आशुतोष कंदोई, त्रिभुवन वर्मा, विनोद चौरसिया, अभिषेक सिंह, रमाकांत जायसवाल, राजेश चौहान, सपना अग्रहरि और डब्बा तिवारी सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।