लखनऊ। वाराणसी खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के एमएलसी चुनाव में समाजवादी पार्टी की ऐतिहासिक सफलता के बाद चुनाव प्रभारी चंद्र प्रकाश यादव ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद और मार्गदर्शन प्राप्त किया। इस दौरान उनके साथ वाराणसी खंड स्नातक सीट से विजयी एमएलसी आशुतोष सिन्हा भी मौजूद रहे।

मुलाकात के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने चुनाव में मिली सफलता पर प्रसन्नता जाहिर की और चंद्र प्रकाश यादव की भूमिका की सराहना की। चुनाव प्रभारी के रूप में मिली जिम्मेदारी को सफलतापूर्वक निभाने और संगठन के साथ समन्वय बनाकर काम करने के लिए उनकी पीठ थपथपाई।

कार्यकर्ताओं की मेहनत और नेतृत्व के मार्गदर्शन को दिया जीत का श्रेय

चंद्र प्रकाश यादव ने मुलाकात के बाद कहा कि एमएलसी चुनाव में मिली ऐतिहासिक विजय के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से भेंट कर उनका स्नेह, आशीर्वाद और मार्गदर्शन प्राप्त करना उनके लिए गौरव का विषय है।

उन्होंने कहा कि वाराणसी खंड के चुनाव में प्रभारी के रूप में मिली जिम्मेदारी, पार्टी के समर्पित कार्यकर्ताओं का अथक परिश्रम और राष्ट्रीय नेतृत्व का मार्गदर्शन इस जीत को विशेष बनाता है। उन्होंने अपने राजनीतिक गुरु एवं विजयी एमएलसी आशुतोष सिन्हा की मौजूदगी को भी महत्वपूर्ण बताया।

PDA की एकजुटता के साथ आगे बढ़ेगा संघर्ष

चंद्र प्रकाश यादव ने कहा कि अखिलेश यादव का स्नेह और आशीर्वाद पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं के लिए नई ऊर्जा और प्रेरणा का स्रोत है। इससे जनसेवा के संकल्प को और मजबूती मिलती है।

उन्होंने समाजवादी विचारधारा, PDA की एकजुटता और जनहित की राजनीति के साथ संघर्ष एवं सेवा के अभियान को निरंतर आगे बढ़ाने का संकल्प दोहराया।