मिझौरा। मिझौरा स्थित क्रिकेट ग्राउंड में एमपीएल (मिझौरा प्रीमियर लीग) का भव्य शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव दिग्विजय सिंह ने फीता काटकर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया।

इस अवसर पर उन्होंने मैदान में मौजूद खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल हमारे जीवन में अनुशासन, एकता और आपसी भाईचारे की भावना को मजबूत करते हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में इस तरह के खेल आयोजनों से प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलता है।

उन्होंने खिलाड़ियों को बेहतर प्रदर्शन करने और खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया। उद्घाटन समारोह के दौरान खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों में खासा उत्साह देखने को मिला।