गोण्डा। उत्तर प्रदेश पुलिस की 74वीं वार्षिक एथलेटिक्स क्लस्टर (एथलेटिक्स/साइक्लिंग)-2026 प्रतियोगिता में गोण्डा पुलिस के आरक्षी नवीन सिंह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले का मान बढ़ाया है। उन्होंने गोरखपुर जोन की टीम की ओर से प्रतिभाग करते हुए मैराथन रेस में तृतीय स्थान प्राप्त किया और कांस्य पदक अपने नाम किया।
नवीन सिंह की इस उपलब्धि पर पुलिस विभाग में खुशी का माहौल है। उनकी सफलता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक गोण्डा श्री अभिषेक ने उन्हें प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
आरक्षी नवीन सिंह की इस उपलब्धि से गोण्डा पुलिस का गौरव बढ़ा है। उनकी सफलता अन्य पुलिसकर्मियों के लिए भी खेल प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन करने की प्रेरणा बनेगी।