बहराइच। बशीरगंज बाईपास पर शराब की दुकान के सामने खड़ी एक कार में युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान नजीरपुरा निवासी अरशद के रूप में हुई है।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। कार के अंदर युवक का शव मिलने की सूचना से आसपास के क्षेत्र में लोगों की भीड़ जुट गई।

फिलहाल युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस मौत की वजह का पता लगाने के लिए जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा।

रिपोर्ट: अरविन्द गुप्ता