गोण्डा। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने के लिए गोण्डा पुलिस पूरी तरह सतर्क नजर आई। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक गोण्डा पूर्वी श्री अजीत कुमार रजक ने थाना कोतवाली नगर क्षेत्रांतर्गत विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया।

परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

निरीक्षण के दौरान एएसपी ने परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था और पुलिस बल की तैनाती का जायजा लिया। उन्होंने ड्यूटी पर मौजूद पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए सतर्कता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने को कहा।

उन्होंने निर्देशित किया कि परीक्षा केंद्रों के आसपास अनावश्यक भीड़ एकत्र न होने दी जाए और परीक्षार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। साथ ही परीक्षा के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।

शांतिपूर्ण परीक्षा संपन्न कराने के लिए पुलिस मुस्तैद

पुलिस प्रशासन की ओर से परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार निगरानी की जा रही है। अधिकारियों का उद्देश्य परीक्षा को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराना है।