लखीमपुर खीरी। केंद्रीय मंत्री एवं अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल शनिवार, 28 नवंबर को लखीमपुर खीरी के गोला गोकर्णनाथ पहुंचेंगी। उनके आगमन को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह है।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार केंद्रीय मंत्री दोपहर 12:15 बजे गोला गोकर्णनाथ पहुंचेंगी। इसके बाद दोपहर एक बजे साईं मैरिज लॉन में आयोजित जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मान समारोह में शामिल होंगी।
इस दौरान समारोह में पार्टी के जिला एवं क्षेत्रीय पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और समर्थकों के शामिल होने की संभावना है। इस दौरान संगठनात्मक गतिविधियों और कार्यकर्ताओं के योगदान को लेकर कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।