गोण्डा। गोंडा के नगर कोतवाली थाना क्षेत्र के पटेल नगर में 2 नवंबर 2026 को बच्चों के विवाद के बाद पत्थरबाजी हुई। इसमें सिमरन और ताज मोहम्मद घायल हो गए। सिमरन को ईंट लगी।
मोहम्मद वसीम पुत्र सुलेमान ने बताया कि 25 अक्टूबर को बच्चों के विवाद को लेकर कहासुनी हुई थी, लेकिन बाद में मामला शांत हो गया था। उनका आरोप है कि 2 नवंबर को विपक्षी छत पर चढ़े और गाली-गलौज करते हुए पत्थर फेंकने लगे।
वसीम ने बताया कि घायलों को गोंडा मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां पुलिस की मौजूदगी में उनका मेडिकल परीक्षण हुआ। इसके बाद उन्होंने नगर कोतवाली में शिकायत दी।

पुलिस ने 3 नवंबर 2026 को मुस्तकीम, मोबीन और जैनब पुत्रगण अब्दुल कादिर, मुस्तकीम के भांजे, मां और पत्नी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 191(2), 125, 115(2), 351 (3) और 324(4) के तहत केस दर्ज किया।
वसीम का आरोप है कि विपक्षी उन्हें लगातार जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। उनका कहना है कि पुलिस ने पूछताछ नहीं की और सही धाराओं में केस दर्ज नहीं किया।
वसीम ने कहा कि अगर पुलिस मामले की जांच नहीं करती और उचित धाराओं में केस दर्ज नहीं करती, तो वे मुख्यमंत्री से शिकायत करेंगे।