करनैलगंज। जन-जन का विश्वास और विकसित भारत का संकल्प—इसी भावना के साथ आज 29 नवंबर 2026 को प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के लोकप्रिय कार्यक्रम ‘मन की बात’ का सामूहिक श्रवण किया गया। करनैलगंज विधानसभा क्षेत्र के परसपुर मंडल स्थित बूथ संख्या 249 पर विधायक अजय सिंह ने सम्मानित कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों एवं क्षेत्रीय नागरिकों के साथ कार्यक्रम को सुना।
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने अपने प्रेरणादायी विचारों के माध्यम से जनभागीदारी, आत्मनिर्भर भारत, युवाओं के नवाचार, महिला सशक्तिकरण, स्वच्छता, स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने तथा जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर प्रकाश डाला। उनके विचारों ने राष्ट्रसेवा, सकारात्मक बदलाव और विकसित भारत के निर्माण के लिए निरंतर कार्य करने की प्रेरणा दी।

विधायक अजय सिंह ने कहा कि ‘मन की बात’ देशवासियों से संवाद का एक सशक्त माध्यम है, जो समाज में हो रहे उत्कृष्ट कार्यों को पहचान दिलाने के साथ-साथ जन-जन में राष्ट्रहित के प्रति नई ऊर्जा और उत्साह का संचार करता है।

कार्यक्रम के उपरांत उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों के साथ जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के विषय पर सार्थक चर्चा भी की गई।
विधायक अजय सिंह ने कहा कि सेवा, समर्पण और संगठन की भावना के साथ विकसित भारत के संकल्प को साकार करने हेतु सभी प्रतिबद्ध हैं।