मुरादाबाद। जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए एसएसपी सतपाल अंतिल के निर्देशन में मुरादाबाद पुलिस लगातार अभियान चला रही है। इसी अभियान के तहत थाना कटघर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने गश्त और चेकिंग के दौरान एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 340 ग्राम अवैध चरस बरामद की है।

पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी की पहचान परवेज पुत्र लईक निवासी कर्बला गली नंबर-1, तारों वाली मस्जिद, भदौरा, थाना कटघर, मुरादाबाद के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ थाना कटघर में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस द्वारा मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

वहीं, जनपद में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने एक अन्य कार्रवाई भी की है। थाना डिलारी क्षेत्र में शांति व्यवस्था भंग करने के मामले में दो व्यक्तियों को हिरासत में लिया गया। दोनों के खिलाफ भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 170/126/135 के तहत कार्रवाई करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

एसएसपी सतपाल अंतिल के निर्देशन में पुलिस द्वारा नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ कार्रवाई के साथ-साथ कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है।

रिपोर्ट: मोहम्मद अरशद, मुरादाबाद।