पुलिस उपायुक्त सेंट्रल श्री अतुल कुमार श्रीवास्तव ने सेंट्रल जोन कार्यालय, स्वरूप नगर में जनसुनवाई आयोजित कर नागरिकों की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरता से सुना। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को शिकायतों के निस्तारण के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
जनसुनवाई के दौरान प्राप्त शिकायतों की प्राथमिकता के आधार पर जांच कर उनका गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही शिकायतकर्ताओं को की गई कार्रवाई से अनिवार्य रूप से अवगत कराने और किसी भी मामले में अनावश्यक देरी न करने पर जोर दिया गया।

डीसीपी ने जनसुनवाई में आने वाले फरियादियों के साथ सम्मानजनक एवं संवेदनशील व्यवहार करने तथा उनकी समस्याओं को धैर्यपूर्वक सुनने के निर्देश दिए।
उन्होंने स्थानीय स्तर पर बार-बार सामने आने वाली समस्याओं का चिन्हांकन कर उनके स्थायी समाधान के लिए प्रभावी कार्रवाई करने पर भी जोर दिया, ताकि नागरिकों को राहत मिल सके और पुलिस व्यवस्था के प्रति विश्वास मजबूत हो।