दुद्धी (सोनभद्र)।कस्बे में दो परीक्षा केंद्रों पर शनिवार को जवाहर नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा कड़ी निगरानी व शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। दोनों केंद्रों पर कुल 554 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 408 छात्र छात्राओं ने परीक्षा दी, जबकि 146 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।

परीक्षा केंद्रों से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार, पीएमसी राजकीय बालिका इंटर कॉलेज दुद्धी में कुल 242 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इनमें से 177 छात्र छात्राएं परीक्षा में उपस्थित हुए, जबकि 65 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। वहीं राजकीय इंटर कॉलेज दुद्धी परीक्षा केंद्र पर कुल 312 परीक्षार्थियों के बैठने की व्यवस्था की गई थी। यहां 231 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी और 81 परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे।

परीक्षा को नकलविहीन और शुचितापूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन और केंद्र व्यवस्थापकों की ओर से चाक चौबंद इंतजाम किए गए थे ।राजकीय इंटर कॉलेज दुद्धी के प्रधानाचार्य अजय कुमार सिंह/ऋषिकेश पाठक व राजकीय बालिका इंटर कॉलेज दुद्धी की प्रधानाध्यापिका शोभा यादव /डॉ प्रीति शर्मा /अर्चना के नेतृत्व में परीक्षा सकुशल संपन्न हुआ