मुरादाबाद। नवनियुक्त डीआईजी अजय कुमार साहनी ने मुरादाबाद में अपना कार्यभार संभाल लिया है। कार्यभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने जिले की कानून-व्यवस्था और पुलिसिंग को लेकर अपनी प्राथमिकताएं स्पष्ट कीं। उन्होंने कहा कि शहर की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाना उनकी प्रमुख प्राथमिकताओं में शामिल रहेगा।

डीआईजी अजय कुमार साहनी ने कहा कि मुरादाबाद में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने, जाम की समस्या से निजात दिलाने और आम जनता को बेहतर पुलिस व्यवस्था उपलब्ध कराने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएंगे। इसके लिए व्यवस्थाओं में सुधार के साथ जरूरी प्रयास किए जाएंगे।

उन्होंने अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था बनाए रखने को भी प्राथमिकता बताया। साथ ही पुलिस व्यवस्था को और मजबूत बनाने तथा आमजन की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करने पर विशेष ध्यान देने की बात कही।

नवनियुक्त डीआईजी ने संकेत दिया कि पुलिसिंग में सुधार के साथ व्यवस्थाओं को धरातल पर प्रभावी ढंग से लागू करना उनकी प्राथमिकता होगी। अब नई कमान के तहत मुरादाबाद में यातायात व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और पुलिसिंग में होने वाले बदलावों पर लोगों की नजर रहेगी।

रिपोर्ट: मोहम्मद अरशद, मुरादाबाद