मनिहारी घाट। यम द्वितीया मेले के अवसर पर मनिहारी घाट पर सुमित दूबे के नेतृत्व में स्वच्छता एवं जनजागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान लोगों को सरयू नदी की स्वच्छता बनाए रखने और घाटों को साफ-सुथरा रखने के प्रति जागरूक किया गया।

अभियान के माध्यम से लोगों से अपील की गई कि “सरयू हमारी मां है, इसे स्वच्छ रखें।” नदी में कूड़ा-कचरा न फेंकने और धार्मिक आयोजनों के दौरान स्वच्छता का विशेष ध्यान रखने का संदेश दिया गया।
इस अवसर पर सौरभ शुक्ला, शुभम मिश्रा, सुनील दूबे, अवनीश कुमार मिश्रा एवं रिंकू सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे। सभी ने सरयू नदी को स्वच्छ और निर्मल बनाए रखने के लिए जनसहयोग की अपील की।

अभियान का उद्देश्य लोगों में नदी संरक्षण के प्रति जिम्मेदारी और स्वच्छता की भावना विकसित करना रहा।