हलधरमऊ (गोंडा)। सम्राट अशोक महान फाउंडेशन की ओर से ग्राम पंचायत पहाड़ापुर निवासी रामकुमार को हलधरमऊ ब्लॉक का अध्यक्ष बनाया गया है। उन्हें यह जिम्मेदारी मिलने पर संगठन के सदस्यों में उत्साह है।

ब्लॉक अध्यक्ष बनाए जाने के बाद रामकुमार मौर्य ने सम्राट अशोक महान फाउंडेशन के सभी सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने आश्वासन दिया कि वह संगठन के प्रति सदैव समर्पित रहेंगे और संगठन के नियमों का पालन करते हुए अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे।

रामकुमार मौर्य ने कहा कि वह समाज के हितों से जुड़े मुद्दों को लेकर हमेशा आवाज उठाते रहेंगे। साथ ही, समाज के उत्थान और जनहित के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने का प्रयास करेंगे।

उनकी नियुक्ति से क्षेत्र के लोगों को समाजहित के कार्यों को आगे बढ़ाने की नई उम्मीद जगी है।

रिपोर्टः आशीष कुमार (ब्लॉक संवाददाता, हलधरमऊ)