करनैलगंज। गोवर्धन पूजा के पावन अवसर पर विधानसभा क्षेत्र करनैलगंज की ग्रामसभा कडरू स्थित गौशाला में विधि-विधानपूर्वक गौमाता का पूजन-अर्चन कर आशीर्वाद प्राप्त किया गया। इस दौरान गौमाता को गुड़ एवं हरा चारा खिलाकर उनकी सेवा, संरक्षण और संवर्धन का संकल्प दोहराया गया।

इस शुभ अवसर पर गौशाला में निष्ठा और समर्पण भाव से सेवा कार्य कर रहे सहयोगी साथियों को सम्मानित कर उनके सेवा भाव की सराहना की गई।

इस अवसर पर कहा गया कि गौसेवा केवल धार्मिक परंपरा तक सीमित नहीं है, बल्कि यह भारतीय संस्कृति, संवेदना और सामाजिक जिम्मेदारी का प्रतीक है। गौमाता की सेवा और संरक्षण हम सभी का नैतिक एवं सामाजिक दायित्व है।

अंत में सभी के जीवन में सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना करते हुए गौमाता का आशीर्वाद बनाए रखने की प्रार्थना की गई।