लखीमपुर खीरी। पलिया के भीरा क्षेत्र म आज यानीें शुक्रवार को सिख धर्म की धार्मिक परंपरा और आस्था से जुड़ा नगर कीर्तन निकाला जाएगा। पलिया रोड स्थित बोझवा गुरुद्वारे से सुबह 8 बजे नगर कीर्तन की शुरुआत होगी। इस धार्मिक आयोजन में सिख समुदाय के श्रद्धालु बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। नगर कीर्तन के माध्यम से गुरु साहिबान की शिक्षाओं, सेवा, समर्पण और आपसी भाईचारे का संदेश दिया जाएगा।

नगर कीर्तन के दौरान गुरु की वाणी और शबद-कीर्तन से वातावरण भक्तिमय रहेगा। श्रद्धालु पूरे श्रद्धाभाव के साथ गुरु साहिबान की शिक्षाओं का स्मरण करेंगे। सिख धर्म में नगर कीर्तन को धार्मिक आस्था, सामूहिक सहभागिता और गुरु के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण माध्यम माना जाता है।

इस आयोजन के जरिए लोगों को प्रेम, सद्भाव, समानता, मानवता और जरूरतमंदों की सेवा करने की प्रेरणा दी जाएगी। गुरु साहिबान की शिक्षाएं समाज में आपसी प्रेम और भाईचारे को मजबूत करने का संदेश देती हैं। नगर कीर्तन में शामिल संगत धार्मिक परंपराओं के अनुसार गुरु की महिमा का गुणगान करेगी।

भीरा के पलिया रोड स्थित बोझवा गुरुद्वारे से सुबह 8 बजे शुरू होने वाले नगर कीर्तन को लेकर क्षेत्र के श्रद्धालुओं में उत्साह है। इस दौरान उन्होंने धार्मिक आयोजन के माध्यम से क्षेत्र में सामाजिक एकता और भाईचारे का संदेश प्रसारित किया जाएगा।