गोंडा। विधानसभा क्षेत्र कटरा बाजार के अंतर्गत ग्रामसभा पूरे बहोरी स्थित परम पूज्य श्री छविलाल बाबा मंदिर के पावन प्रांगण में विधायक बावन सिंह जी के सानिध्य में 09 दिवसीय अखंड श्रीराम धुन के आयोजन का शुभारंभ हुआ।

इस दिव्य एवं भव्य धार्मिक अनुष्ठान के प्रारंभ होते ही संपूर्ण क्षेत्र भक्तिमय और राममय हो उठा। मंदिर परिसर में गूंज रहे प्रभु श्रीराम के पावन नाम से वातावरण आध्यात्मिक ऊर्जा और भक्ति से सराबोर हो गया।

इस आयोजन का उद्देश्य क्षेत्र की सुख-समृद्धि, खुशहाली, शांति एवं जनकल्याण की मंगलकामना करना है। यह पावन धार्मिक आयोजन समस्त क्षेत्रवासियों को समर्पित है।