दिनांक 18 अगस्त 2026 को पुलिस उपमहानिरीक्षक देवीपाटन परिक्षेत्र, गोण्डा श्री अशोक कुमार द्वारा परिक्षेत्रीय कार्यालय में जनसुनवाई आयोजित की गई। जनसुनवाई के दौरान विभिन्न क्षेत्रों से आए शिकायतकर्ताओं ने अपनी-अपनी समस्याएं एवं शिकायतें पुलिस महानिरीक्षक के समक्ष रखीं। डीआईजी ने प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों से आवश्यक जानकारी प्राप्त की तथा शिकायतों के प्रभावी समाधान के लिए दिशा-निर्देश दिए।
पुलिस उपमहानिरीक्षक ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों का निष्पक्ष, त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि फरियादियों की समस्याओं के समाधान में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए और प्रत्येक शिकायत पर नियमानुसार प्रभावी कार्रवाई की जाए।
डीआईजी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिकायतों की जांच निष्पक्षता के साथ करते हुए निर्धारित समयसीमा में निस्तारण किया जाए। साथ ही शिकायतकर्ता को की गई कार्रवाई से अवगत कराने पर भी विशेष ध्यान दिया जाए, ताकि आमजन को पुलिस व्यवस्था पर भरोसा बना रहे।
जनसुनवाई के दौरान कानून-व्यवस्था, आपसी विवाद, भूमि संबंधी विवाद, पारिवारिक मामले सहित विभिन्न प्रकार की शिकायतें सामने आईं। पुलिस महानिरीक्षक ने संबंधित अधिकारियों को प्रकरणों की गंभीरता को देखते हुए आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
उन्होंने अधिकारियों को यह भी निर्देशित किया कि जनसुनवाई के माध्यम से प्राप्त शिकायतों की लगातार निगरानी की जाए और यदि किसी प्रकरण में अतिरिक्त कार्रवाई की आवश्यकता हो तो उसका भी समयबद्ध तरीके से समाधान सुनिश्चित किया जाए।
देवीपाटन परिक्षेत्र पुलिस का उद्देश्य आमजन की शिकायतों का संवेदनशीलता के साथ समाधान करते हुए उन्हें त्वरित एवं न्यायसंगत पुलिस सहायता उपलब्ध कराना है।
Uttar Pradesh
Gonda News डीआईजी अशोक कुमार ने की जनसुनवाई, फरियादियों की समस्याएं सुनकर अधिकारियों को दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश
Gallery


