मोहम्मदी (खीरी)। मोहम्मदी कोतवाली पुलिस ने अवैध असलहे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक युवक को देशी तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजने की कार्रवाई की है।
पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक खीरी के निर्देश पर अपराध की रोकथाम और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत 29 नवंबर 2026 को उपनिरीक्षक संतोष तिवारी पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इस दौरान मुखबिर की सूचना पर देविहाना से परसपुर जाने वाले खड़ंजा मार्ग पर ग्राम देविहाना के पास रात करीब 12:50 बजे एक युवक को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार युवक की पहचान सत्यम पुत्र विजयपाल, निवासी ग्राम परसपुर, थाना मोहम्मदी, जनपद खीरी, उम्र करीब 20 वर्ष के रूप में हुई। पुलिस ने उसके कब्जे से एक देशी तमंचा 315 बोर और एक जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद किया है।
इस मामले में थाना मोहम्मदी पर मु0अ0सं0 679/2026, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है। पुलिस आरोपी के विरुद्ध विधिक कार्रवाई कर रही है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक संतोष तिवारी, कांस्टेबल बृजेश कुमार, प्रियंशु तिवारी, दीपक कुमार एवं धीरज राघव शामिल रहे।