कर्नलगंज। कर्नलगंज विधानसभा क्षेत्र स्थित द गोल्डन रिसोर्ट में भारतीय जनता पार्टी की संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री एवं पूर्व सांसद हरीश द्विवेदी जी ने मंडल अध्यक्षों एवं पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ संगठनात्मक विषयों पर चर्चा की।
इस दौरान भाजपा के जिला संगठन प्रभारी राहुल राज रस्तोगी जी, कर्नलगंज विधानसभा क्षेत्र के विधायक अजय सिंह जी, कटरा विधानसभा क्षेत्र के विधायक बावन सिंह जी तथा जिला पंचायत सदस्य विवेक सिंह जी प्रमुख रूप से मौजूद रहे। इनके साथ ही भाजपा के कई वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता भी बैठक में शामिल हुए।

बैठक में संगठन की गतिविधियों, मंडल स्तर पर पार्टी की कार्ययोजनाओं तथा कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियों को लेकर विचार-विमर्श किया गया। राष्ट्रीय मंत्री हरीश द्विवेदी ने उपस्थित मंडल अध्यक्षों एवं कार्यकर्ताओं से संवाद कर संगठनात्मक विषयों पर चर्चा की।
बैठक में पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की सहभागिता देखने को मिली।