गोण्डा।राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के आह्वान पर शिक्षकों ने पदोन्नति की मांग को लेकर बीएसए कार्यालय में धरना दिया। जिलाध्यक्ष वीरेंद्र मिश्र के नेतृत्व में शिक्षकों ने जिला अधिकारी प्रियंका निरंजन को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में 7 नवंबर 2026 तक पदोन्नति करने की मांग की गई।
इस मौके पर पदोन्नति संघर्ष समिति के संयोजक सूर्यमणि पाण्डेय, महासंघ के मंडलीय महामंत्री गजाधर सिंह, कार्यकारी जिलाध्यक्ष राहुल श्रीवास्तव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष उदयभान वर्मा, संयुक्त महामंत्री आनन्द प्रताप सिंह और जिला उपाध्यक्ष भास्कर दुबे, सुनील कुमार पाण्डेय व सत्य प्रकाश मौजूद रहे।

जिला मंत्री जितेन्द्र कुमार तिवारी, जिला एडिटर राजेन्द्र कुमार शुक्ला, कटरा ब्लॉक अध्यक्ष दीपक श्रीवास्तव, इटियाथोक ब्लॉक अध्यक्ष डॉ. रामराज, मंत्री अभय प्रताप सिंह, कोषाध्यक्ष अशोक यादव और वरिष्ठ उपाध्यक्ष नीरज शर्मा भी धरने में शामिल हुए।

बेलसर के मंत्री मनोज कुमार शुक्ला, पंडरी कृपाल ब्लॉक के राकेश शुक्ला, रुपईडीह ब्लॉक के मंत्री पंकज मिश्र, कटरा ब्लॉक के उपाध्यक्ष राजेश सोनी, मो. अहमद और इटियाथोक ब्लॉक के संयुक्त मंत्री कृष्ण देव यादव मौजूद रहे।
मीडिया प्रभारी दिलीप कुमार वर्मा, बेलसर ब्लॉक के मीडिया प्रभारी संजय कुमार श्रीवास्तव, ललित मिश्र, अरुण नायर, इंद्र देव शुक्ला, विनोद पाण्डेय और विवेक कुमार समेत सैकड़ों शिक्षक धरने में शामिल हुए।
रिपोर्टः आदर्श पांडेय (ब्लॉक संवाददाता, झंझरी)