बहराइच। भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा में बहराइच पुलिस ने महत्वपूर्ण पहल की है। पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव ने सीमा पर स्थित नवनिर्मित पुलिस चौकी शिवपुर मोहरनिया का विधिवत उद्घाटन किया।
नई पुलिस चौकी के शुरू होने से सीमावर्ती क्षेत्र में पुलिस की मौजूदगी और निगरानी व्यवस्था को मजबूती मिलने की उम्मीद है। इससे क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने, संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने और स्थानीय लोगों को पुलिस सेवाएं उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।
बहराइच पुलिस की इस पहल को भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था बेहतर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।