वंदे मातरम को लेकर जारी सियासी घमासान के बीच कैसरगंज से भाजपा सांसद करण भूषण सिंह ने कांग्रेस और सांसद इमरान मसूद पर निशाना साधा। करण भूषण सिंह ने कहा कि कांग्रेस की मानसिकता खराब है और उनका काम किसी न किसी माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विरोध करना है। उन्होंने कहा कि देशहित में कोई अच्छी पहल हो रही है और सरकार Gen Z को कुछ अच्छा बताने या सिखाने का प्रयास कर रही है तो इसमें गलत क्या है। उन्होंने Gen Z के विरोध प्रदर्शन को लेकर भी कहा कि हर किसी को अपनी बात रखने का अधिकार है और सरकार को लोगों की बात सुननी चाहिए।
इमरान मसूद के बयान पर किया पलटवार
वंदे मातरम नहीं गाने संबंधी कांग्रेस सांसद इमरान मसूद के बयान पर करण भूषण सिंह ने कहा कि सभी की अपनी मानसिकता होती है। उन्होंने कहा कि सदन में पहली बार वंदे मातरम गाए जाने के दौरान माहौल बेहद अच्छा था और लोगों में गर्व की भावना थी।
करण भूषण सिंह ने इमरान मसूद पर निशाना साधते हुए कहा कि वह कभी देशहित के लिए नहीं रहे और उनका उद्देश्य किसी न किसी माध्यम से प्रधानमंत्री मोदी का विरोध करना है।
संत परमहंस के बयान पर भी दी प्रतिक्रिया
अयोध्या के संत परमहंस द्वारा भाजपा कार्यकर्ता को लेकर दिए गए विवादित बयान पर करण भूषण सिंह ने कहा कि शायद वह उस समय मूड में रहे होंगे, इसलिए ऐसा बोल दिया होगा। उन्होंने कहा कि सामान्य तौर पर वह ऐसा नहीं बोलते हैं।
महिलाओं को उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा ₹50 हजार दिए जाने के सवाल पर भी करण भूषण सिंह ने कांग्रेस पर निशाना साधा और किसानों की कर्जमाफी का जिक्र करते हुए सवाल उठाया कि उस समय उसे किस रूप में देखा गया था।
Politics
Breaking
UP News: वह कभी देशहित के लिए बात नहीं करेंगे’, इमरान मसूद के बयान पर सांसद करण भूषण सिंह का पलटवार


