कर्नेलगंज। गुरुकुलोत्थान सेवा संस्थान (गुरुकुल) की ओर से आगामी 14 नवंबर 2026, शनिवार को भव्य वार्षिकोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर विभिन्न धार्मिक, सांस्कृतिक एवं रचनात्मक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। आयोजकों ने क्षेत्र के समस्त गणमान्य नागरिकों, श्रद्धालुओं एवं अतिथियों से कार्यक्रम में शामिल होकर आयोजन की शोभा बढ़ाने की अपील की है।

कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह 9 बजे पावन यज्ञ एवं हवन के साथ होगा। इसके बाद सुबह 10 बजे मेंहदी, प्रश्नोत्तरी एवं रंगोली प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। दोपहर 2 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रमों में नृत्य, नाटक सहित विभिन्न प्रस्तुतियां होंगी। अपराह्न 3 बजे सुमधुर भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। इसके साथ ही अतिथियों का सम्मान एवं प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए जाएंगे। शाम 5 बजे भव्य महा-दीपदान के साथ कार्यक्रम का विशेष आकर्षण देखने को मिलेगा।

आयोजकों के अनुसार, प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। इसके अतिरिक्त प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार भी दिया जाएगा। विद्यार्थियों एवं अतिथियों के लिए जलपान की विशेष व्यवस्था रहेगी।

कार्यक्रम स्थल: जनकपुरी मंदिर, अटल पार्क के बगल, गाड़ी बाजार, कर्नेलगंज।

गुरुकुल परिवार ने सभी धर्मप्रेमियों एवं क्षेत्रवासियों से इस पावन एवं उल्लासपूर्ण आयोजन में सपरिवार सम्मिलित होने की अपील की है।