कर्नलगंज (गोंडा)। कर्नलगंज कोतवाली क्षेत्र के ग्राम धौरहरा खरसरहियन पुरवा में शनिवार की शाम करीब 5 बजे मुस्कान पुत्री सुरेश यादव उम्र करीब 21 वर्ष की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। इसकी जानकारी होते ही गांव में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों के अनुसार तबीयत अचानक बिगड़ने पर गांव के लोग युवती को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कर्नलगंज पहुंचे। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी होते ही सीएचसी पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई। घटना को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चाओं का माहौल है।

घटना की सूचना पर कर्नलगंज कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने बताया कि परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार युवती की मौत सामान्य प्रतीत हो रही है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। जांच पड़ताल की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का असली कारण पता चल सकेगा।

रिपोर्टः श्री प्रकाश शुक्ला (ब्लॉक संवाददाता, रूपईडीह)