बालपुर, गोंडा। भारतीय जनता पार्टी ने थानेदार मिश्र को किसान मोर्चा का जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। उन्हें संगठन में नई जिम्मेदारी मिलने की खबर से क्षेत्र में समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई।
थानेदार मिश्र को जिला उपाध्यक्ष बनाए जाने पर क्षेत्र के लोगों, भाजपा कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। समर्थकों ने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व और अनुभव से किसान मोर्चा को संगठनात्मक मजबूती मिलेगी तथा किसानों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने में मदद मिलेगी।
रिपोर्टः आशीष कुमार (ब्लॉक संवाददाता, हलधरमऊ)