लखनऊ, 10 सितंबर 2026: धरा ग्रुप ऑफ कंपनीज रियल एस्टेट के चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर संदीप पांडेय की माता शोभा पांडेय (60) का बुधवार को आकस्मिक निधन हो गया। बताया गया कि वह लंबे समय से डायबिटीज और ब्लड प्रेशर से पीड़ित थीं। बुधवार सुबह करीब 9 बजे मलिहाबाद के मुंशीगंज स्थित आवास पर अचानक हृदयगति रुकने से उनका निधन हो गया।

शोभा पांडेय के निधन की सूचना मिलते ही धरा ग्रुप ऑफ कंपनीज से जुड़े अधिकारियों, कर्मचारियों, परिचितों और शुभचिंतकों में शोक की लहर दौड़ गई। बड़ी संख्या में लोग संदीप पांडेय के आवास पर पहुंचे और शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

दो मिनट का मौन रखकर दी श्रद्धांजलि

शोक संवेदना व्यक्त करने वालों में कंपनी के डायरेक्टर चंद्र प्रकाश यादव, मनीष सिंह, रक्षपाल वर्मा और जगत नारायण वर्मा, असिस्टेंट डायरेक्टर अशोक विश्वकर्मा, राष्ट्रीय समाचार पत्र वितरक सेवा समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश उपाध्याय, सीनियर कोच विवेक यादव और मोटिवेशनल गुरु आजाद समेत बड़ी संख्या में लोग शामिल रहे।

इस दौरान सभी ने दिवंगत शोभा पांडेय की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा और ईश्वर से प्रार्थना की।

हजारों लोगों की मौजूदगी में अंतिम संस्कार

शोभा पांडेय का अंतिम संस्कार गुरुवार शाम करीब 5 बजे आलमबाग वीआईपी रोड स्थित प्रेम नगर में किया गया। अंतिम संस्कार में परिवार और रिश्तेदारों के अलावा धरा ग्रुप ऑफ कंपनीज से जुड़े अधिकारी-पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में परिचित और शुभचिंतक मौजूद रहे।

इस मौके पर कोच सुजीत चौहान, शशि भूषण सिंह, पूजा सिंह, सुषमा वर्मा, राम दुलारे द्विवेदी, कैप्टन देवी शिखा पाल, रवि प्रताप सिंह, राजू रावत, वाइस कैप्टन कुलदीप यादव, सागर तिवारी, टीम लीडर आशुतोष दुबे, अनुज रावत, रामजी गुप्ता, प्रशांत त्रिपाठी, आकाश और राहुल समेत अन्य लोगों ने उन्हें अंतिम विदाई दी।

नम आंखों से दी भावभीनी विदाई

अंतिम संस्कार के दौरान मौजूद लोगों ने शोभा पांडेय को नम आंखों से श्रद्धांजलि अर्पित की। लोगों ने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए ईश्वर से उन्हें इस कठिन घड़ी में धैर्य और दुख सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की।

ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और शोकाकुल परिवार को यह अपार दुख सहने की शक्ति दें।