गोण्डा। पुलिस उपमहानिरीक्षक देवीपाटन परिक्षेत्र गोण्डा श्री अशोक कुमार ने शुक्रवार, 6 नवंबर 2026 को परिक्षेत्रीय कार्यालय में जनसुनवाई की। इस दौरान उन्होंने फरियादियों की समस्याओं और शिकायतों को गंभीरता से सुना तथा उनके निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
जनसुनवाई में प्राप्त सभी शिकायतों पर संबंधित अधिकारियों को नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। डीआईजी ने शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण पर जोर देते हुए अधिकारियों को पीड़ितों की समस्याओं का प्रभावी समाधान करने के लिए निर्देशित किया।
पुलिस विभाग की ओर से जनसुनवाई के माध्यम से आमजन की शिकायतों को सुनकर उनके समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने पर जोर दिया जा रहा है।