नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को नई दिल्ली में बाबा नीब करौरी जी के जीवन पर आधारित फिल्म ‘हनुमान अंश’ के कलाकारों और पूरी टीम से मुलाकात की।
इस दौरान अमित शाह ने बाबा नीब करौरी जी की आध्यात्मिक यात्रा और हनुमान जी के प्रति उनकी अनन्य भक्ति को सिनेमा के माध्यम से लोगों तक पहुंचाने के प्रयास की सराहना की।
अमित शाह ने फिल्म की पूरी टीम को बधाई देते हुए कहा कि बाबा नीब करौरी जी के जीवन और उनकी आध्यात्मिक साधना से जुड़े प्रसंगों को फिल्म के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाने का यह प्रयास सराहनीय है।
उन्होंने फिल्म से जुड़े कलाकारों एवं निर्माताओं को शुभकामनाएं दीं और बाबा नीब करौरी जी के जीवन से जुड़े संदेशों को व्यापक स्तर पर लोगों तक पहुंचाने के इस प्रयास की प्रशंसा की।
आध्यात्मिक यात्रा और भक्ति पर आधारित है फिल्म
‘हनुमान अंश’ बाबा नीब करौरी जी के जीवन, उनकी आध्यात्मिक यात्रा और भगवान हनुमान के प्रति उनकी गहरी आस्था से जुड़े पहलुओं पर आधारित फिल्म है। फिल्म के जरिए उनके जीवन से जुड़े आध्यात्मिक पक्ष को दर्शकों तक पहुंचाने का प्रयास किया गया है।


