अयोध्या। अयोध्या के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) डॉ. गौरव ग्रोवर ने जीर्णोद्धार के बाद पुलिस चौकी नया घाट का फीता काटकर उद्घाटन किया। चौकी के नवीनीकरण और मूलभूत सुविधाओं के विस्तार से पुलिसकर्मियों को बेहतर कार्य वातावरण मिलने के साथ पुलिस कार्यों की दक्षता बढ़ने की उम्मीद है।
इस अवसर पर एसएसपी ने चौकी में उपलब्ध कराई गई सुविधाओं का उद्देश्य पुलिस व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाना बताया। सुविधाओं के विस्तार से आमजन को बेहतर पुलिस सेवाएं उपलब्ध कराने और उनकी समस्याओं के त्वरित निस्तारण में मदद मिलेगी।
पुलिस विभाग के अनुसार, चौकी के जीर्णोद्धार का उद्देश्य पुलिस कार्यप्रणाली को सुविधाजनक बनाना और जनता को बेहतर पुलिसिंग उपलब्ध कराना है।